ֆ:
केतन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके फडणवीस को धमकी दी और बदनाम करने की कोशिश की थी. उन्होंने फडणवीस पर ड्रग माफिया की मदद करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया था. इसी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ एक्शन लिया. बता दें कि पुलिस ने केतन तिरोडकर को मई के पहले हफ्ते में हिरासत में लिया था.
§महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

