֍:
मिशन मौसम के मुख्य उद्देश्य
§ֆ:तकनीकी उन्नति: मिशन मौसम अत्याधुनिक मौसम निगरानी प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों की तैनाती को प्राथमिकता देगा। इसमें हाई रिजल्यूशन वाले वायुमंडलीय अवलोकन स्टेशनों के एक मजबूत नेटवर्क की स्थापना, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों की स्थापना और उन्नत मौसम मॉडलिंग के लिए हाई परफोर्मेंस कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण शामिल है।
§֍:पूर्वानुमान की सटीकता में सुधार§ֆ: मिशन का उद्देश्य इन उन्नत तकनीकों का लाभ उठाकर मौसम पूर्वानुमानों की सटीकता और लीड टाइम में उल्लेखनीय सुधार करना है, जिससे चक्रवात, बाढ़, सूखा और हीटवेव जैसी चरम मौसम की घटनाओं के लिए अधिक प्रभावी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली सक्षम हो सके।§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत सरकार के मौसम विभाग (आईएमडी) की 150वीं वर्षगांठ पर मिशन मौसम लॉन्च किया है। यह मिशन भारत को मौसम की विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार रहने और जलवायु के प्रति जागरूक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मौसम की भविष्यवाणी करने की तकनीक को बेहतर बनाना और जलवायु परिवर्तन से निपटने की तैयारी करना शामिल है। इसके साथ ही, IMD ने भविष्य के लिए अपनी योजना, IMD विजन-2047 भी जारी की है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य देश की मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के प्रति इसके लचीलापन को मजबूत करके भारत को ‘वेदर रेडी, क्लाइमेट स्मार्ट’ नेशन बनाना है।

