֍:दिल्ली चुनाव से पहले राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा §ֆ:ऐसा लगता है, राहुल गांधी का स्टैंड दिल्ली चुनाव में ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के आम आदमी पार्टी को सपोर्ट देने के बाद बदला है. पहले राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी को निशाने पर भले ही ले लेते थे लेकिन अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला करने से बचते थे. लोकसभा चुनाव के पहले से शुरू हुआ ये सिलसिला हरियाणा चुनाव तक जारी था. और, लग रहा था दिल्ली में भी वही रुख देखने को मिलेगा, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.
§֍:आप- बीजेपी पर साधा निशाना §ֆ:अब तो राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के नाम पर भी टार्गेट कर रहे हैं, और कांग्रेस की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित पर आम आदमी पार्टी के नेता के लगाये आरोपों की भी याद दिलाते हैं.
राहुल गांधी के भाषण का ज्यादा हिस्सा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी फोकस नजर आता है, लेकिन कोशिश पूरी होती है कि अरविंद केजरीवाल न बख्श दिये जायें. जिस तरह दिल्ली में राहुल गांधी ने केजरीवाल और मोदी को बराबर तराजू पर तौलने की कोशिश की है, ठीक ऐसे ही 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को भी मोदी के साथ कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी.
§राहुल गांधी का दावा है कि अरविंद केजरीवाल भी बिल्कुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही हैं. कांग्रेस नेता का कहना है कि दोनो नेता सिर्फ झूठे वादे करते हैं – और अडानी, महंगाई और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर एक जैसे चुप्पी साध लेते हैं.

नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने सीलमपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
— Congress (@INCIndia) January 13, 2025
हम महात्मा गांधी जी और अंबेडकर जी के विचारों पर चलकर हर कीमत पर संविधान की रक्षा करते रहेंगे।
जय बापू, जय भीम, जय संविधान ????????
???? दिल्ली pic.twitter.com/7GAsJdvYsv