֍:कौन-कौन होगा शामिल?§ֆ:भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वहीं, कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनडीए सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, साधु-संत, लाडली बहना योजना की एक हजार लाभार्थी महिलाएं, किसान लाभार्थी, उद्योग, मनोरंजन, शिक्षा और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां, महायुती के सभी घटक दलों- भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे.§֍:सिक्योरिटी के पूरे इंतेजाम §ֆ:अधिकारियों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के पूरे इंतेजाम हो गए हैं. इसमें अलग-अलग धर्मों के नेताओं समेत 2,000 वीवीआईपी के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल की एक प्लाटून और त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगा नियंत्रण दल, डेल्टा, लड़ाकू दल और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. आजाद में मैदान में शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे शुरू होगा. इसके पहले सभी वीआईपी शपथ ग्रहण के समारोह में पहुंच जाएंगे.§महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अब देवेंद्र फडणवीस आज शपथग्रहण करेंगे. वे तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. ये समारोह मुंबई के आजादा मैदान में आयोजित होगा. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस के अलावा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी हो चुकी है. साथ ही गेस्ट लिस्ट भी तैयार है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, राज्य की प्रमुख ‘लाडकी बहन’ योजना की 1,000 लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया है.

