֍:कौन हैं पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी?§ֆ:बीजेपी से पूर्व विधायक पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी 2013 में भाजपा पार्टी से विधायक रह चुके हैं. आम आदमी पार्टी से राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद अब उनका शाहदरा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है. आप नेता अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व भाजपा विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एलान किया है.§֍:अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात§ֆ:पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जितेंद्र सिंह शंटी के आप में शामिल होने पर कहा कि जितेंद्र को ‘एम्बुलेंस मैन’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने 70,000 से अधिक शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराया है. कोविड काल के दौरान जब लोग अपने परिवार के सदस्यों के शव लेने में हिचकिचा रहे थे, तब उन्होंने शव स्वीकार किए और अंतिम संस्कार किया. वह भी कोविड का शिकार हो गए. यहां तक कि जब उनका परिवार भी कोरोना से संक्रमित हुआ, तब भी उन्होंने अपना मिशन जारी रखा. इसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया. वह लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं. उनके शामिल होने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी.§दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तेजी से कार्य कर रही है. हाल ही में मोटीवेशनल स्पीकर और आईएएस टीचर अवध ओझा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आईं थी. अब गुरुवार को एंबुलेंस मैन के नाम से चर्चित बीजेपी के पूर्व विधायक पद्म श्री जिंतेद्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल ह गए हैं. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

