֍:जानें क्या है मंडी भाव?§ֆ:मडियों में सोयाबीन के गिरते दामों को लेकर किसानों में नाराजगी दिख रही है. ऐसे में लगांव की मंडी में 4200 रुपये, तासगांव में 4892 रुपये, येवला मदें 4060 रुपये, लसलगांव में 4160 रुपये, लसलगांव-विंचुर मदें 4273 रुपये और सहादा में 3900 रुपये तक की ही कीमत मिल रही है. ऐसे में मंडी में उतपाद की आवक में भी गिरावट हो रही है.§֍:सरकार पर टिकीं किसानों की नजर§ֆ:महायुति सरकार के बनने के बाद भी किसानों को मंडी में उत्पाद बेचने में परेशान आ रही है. ऐसे में सरकार की ओर किसानों नजर गड़ी हुई है. अब वे इंतेजार कर रहे हैं कि सरकार कोई फरमान जारी करे, जिससे उन्हें उत्पाद बेचने में नुकसान न हो. मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर और राजस्थाेन तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा उत्पादन में है. §֍:§भारत में सोयाबीन का इस साल तजी से उत्पादन हुआ है. वहीं, मध्य प्रदेश न तो सबसे ज्यादा सोयाबीन रकबे का रिकॉर्ड भी बना लिया है. लेकिन प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन का प्रति क्विंटल भाव अब गिरकर 2900 रुपये रह गया है. सरकार के दावों और कोशिशों का कीमतों पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है. सोयाबीन किसान लागत भी नहीं निकल पाने से परेशान हैं. केंद्र सरकार की ओर से सोयाबीन के लिए 4892 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है, लेकिन मंडी में इसके दाम 2000 रुपये तक एमएसपी से नीचे मिल रहे हैं.

