֍:किसानों को मिल रहा कम दाम§ֆ:एग्रीमार्कनेट के आंकड़ो के मुताबिक मंडियों में 16 दिसंबर को प्याथज का प्रति क्विंटल औसत भाव 2822.46 रुपये था. वहीं, आलू का 1863.87 रुपये और टमाटर का 2204.96 रुपये था. वहीं बीते हफ्ते यानी 9 दिसंबर को प्यामज, आलू और टमाटर की औसत प्रति क्विंटल कीमतें क्रमश: 3601.54 रुपये, 2030.52 रुपये और 2246.39 रुपये थी, जो बड़ी गिरावट को दर्शाती है.§֍:बिचौलियों को मिल रहा मुनाफा§ֆ:कीमतों के बढ़ने मे बिचौलियों का मोटा मुनाफा भी शा मिल है. वहीं, लाभ का बहुत छोटा हिस्सा ही किसानों तक पहुंच पा रहा है. पिछले साल की बात करें तो 16 दिसंबर 2023 को प्याज, आलू और टमाटर की औसत प्रति क्विंटल कीमतें क्रमश: 1984 रुपये, 860 रुपये 1469 रुपये प्रति क्विंटल थी. सरकार की ओर से महंगाई को कम करने की कोशिशों और दावों के बीच आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है§सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होती जा रही है. आलू, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों के दाम अभी भी 40 रुपये से लेकर 60 रुपये तक बने हुए हैं. वहीं, थोक बाजार में इन सब्जियों के दाम लगातार गिर रहे हैं, लेकिन आम जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा है. मंडियों में सब्जियों की आवक भी तेज है. मगर किसानों से उपज सस्ते, में लेने के बाद भी आम लोगों तक सब्जियां कम कीमत पर नहीं पहुंच रही हैं.

