• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

सी-डॉट जिनेवा में चैंपियन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया

Fiza by Fiza
June 6, 2024
in समाचार
0
सी-डॉट जिनेवा में चैंपियन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ֆ:सी-डॉट का मोबाइल-सक्षम सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग प्लेटफॉर्म सेलुलर नेटवर्क के माध्यम से मोबाइल फोन पर जीवन-रक्षक आपातकालीन सूचना की लगभग रियल टाइम डिलीवरी के लिए एक एंड-टू-एंड समाधान है। इस स्वदेशी, कम लागत वाली और स्वचालित प्रणाली ने बहु-भाषा समर्थन के साथ भू-लक्षित कई खतरों के अलर्ट देना संभव बनाया है, जिससे आपदा जोखिम प्रबंधन गतिविधियों की समग्र दक्षता में सुधार हुआ है। यह पहल वैश्विक स्तर पर सभी के लिए प्रारंभिक चेतावनी (ईडब्ल्यू4ऑल), इंटरनेशनल टेलिकम्युनिकेशन यूनियन्स (आईटीयू) – सामान्य चेतावनी प्रोटोकॉल (सीएपी), ‘कार्रवाई के लिए आह्वान’ के अनुरूप है और आपदा के लिहाज से लचीलेपन के लिए देश के क्षमता निर्माण के प्रयासों को गति देते हुए एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) लक्ष्यों को बढ़ावा देती है।


§ֆ:29 मई से 31 मई, 2024 तक जिनेवा में डब्ल्यूएसआईएस के साथ आयोजित एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट, स्वास्थ्य, जलवायु, लिंग, समावेशी समृद्धि, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और अन्य वैश्विक विकास प्राथमिकताओं को गति देने के उद्देश्य से एआई को बढ़ावा देने वाला संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख कार्योन्मुखी मंच है। इस कार्यक्रम में, सी-डॉट ने आपदा प्रबंधन के लिए आईटीयू- सीएपी आधारित प्रारंभिक चेतावनी अलर्ट सिस्टम और सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी और साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए सिम का पता लगाने के लिए एएसटीआर (दूरसंचार सिम सब्सक्राइबर वेरिफिकेशन के लिए एआई और फेशियल रिकॉग्निशन संचालित समाधान) सहित अत्याधुनिक दूरसंचार समाधानों का प्रदर्शन किया।


§ֆ:सी-डॉट द्वारा चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए भारत के दो एआई स्टार्टअप – डीपविजन टेक और नयनकॉम ने भी सी-डॉट के साथ अपने नवीन समाधान प्रदर्शित किए। नयनकॉम एक एआई-आधारित विजन प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म है जो बेहतर सड़क सुरक्षा और स्मार्ट सिटी मॉनिटरिंग के लिए क्राउड सोर्स्ड विजुअल डेटा एकत्र करता है और उसको प्रोसेस करता है। किसी भी डिवाइस पर काम करने वाला डीपविज़नटेक – लेट्सटॉकसाइन – एक स्वचालित सांकेतिक भाषा दुभाषिया है, जो बधिर, वाणी और श्रवण बाधित लोगों को सांकेतिक भाषा में शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

§ֆ:सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने भी एआई फॉर गुड कार्यक्रम में “एआई से बचाव तक: नई तरह की साइबर धोखाधड़ी का पता लगाना, रोकथाम और सूचना देना” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नकली या जाली दस्तावेजों का उपयोग करके धोखाधड़ी/ अनधिकृत मोबाइल कनेक्शन का पता लगाने के लिए सी-डॉट के स्वदेशी रूप से विकसित एआई-संचालित समाधान पर प्रकाश डाला।


§ֆ:यह समाधान नकली/ जाली सिम के खतरे को रोकने और साइबर-क्राइम सिंडिकेट को बेअसर करने के लिए सक्रिय खुफिया जानकारी उत्पन्न करने के लिए अगली पीढ़ी के एआई/ एमएल का उपयोग करता है। यह धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शन की खरीद को सुविधाजनक बनाने वाले पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) का भी पता लगाता है। यह प्लेटफॉर्म जरूरी कार्रवाई करने के लिए कई एजेंसियों के साथ अनधिकृत कनेक्शन की सूची साझा करने की अनुमति देता है।सी-डॉट के सीईओ ने “एआई से सुरक्षा तक: नई तरह की साइबर धोखाधड़ी का पता लगाने, रोकथाम और सूचना देने” पर मुख्य भाषण दिया।


§ֆ:

Winning takes talent, but repeating takes character!

We're thrilled to announce that @CDOT_India has been honored with the @UN 's #WSIS2024 PRIZE Champion Award for our project "Mobile-enabled Disaster Resilience through #CellBroadcast Emergency Alerting."
This recognition, in… pic.twitter.com/0hUcROohFu

— C-DOT (@CDOT_India) May 31, 2024

§भारत सरकार के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) को, “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” परियोजना के लिए संयुक्त राष्ट्र के डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसे ‘जीवन के सभी पहलुओं में लाभ – ई-पर्यावरण’ की श्रेणी में एआई, सी-7, ई-पर्यावरण के तहत मान्यता प्राप्त है। इंटरनेशनल टेलिकॉम यूनियन (आईटीयू) द्वारा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में 27 मई से 31 मई, 2024 तक आयोजित उच्च स्तरीय कार्यक्रम, वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फोर्मेशन सोसायटी (डब्ल्यूएसआईएस)+20 फोरम 2024, ने डब्ल्यूएसआईएस के निष्कर्षों के कार्यान्वयन को मजबूती देने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सी-डॉट के सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग प्लेटफॉर्म की परियोजना को मान्यता दी और सामाजिक प्रभाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के वास्ते सी-डॉट की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
Previous Post

विश्व साइकिल दिवस पर मुंबई की प्रथम साइकिल मेयर फिरोजा ददान द्वारा “साइकिल रैली”

Next Post

चुनावी नतीजों के बाद CM YOGI की अफसरों के साथ पहली बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Next Post
दूरसंचार विभाग ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की पहल शुरू की

दूरसंचार विभाग ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की पहल शुरू की

Recent Posts

  • थाईलैंड में विश्व लघु मत्स्य पालन सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी
  • तरबूज कैसे बन सकता है जान के लिए खतरा? गर्मियों की पसंदीदा फल पर बड़ा सवाल
  • ग्रीष्मकालीन बुवाई 2026: कुल रकबे में बढ़ोतरी, चावल घटा तो दाल-तिलहन ने पकड़ी रफ्तार
  • हर राज्य के लिए बनेगा अलग कृषि रोडमैप, उत्पादन बढ़ाने के साथ फसल विविधीकरण पर जोर: Shivraj Singh Chouhan
  • पंजाब में गेहूं खरीद पर बवाल: किसानों की परेशानी बढ़ी, केंद्र ने AAP सरकार पर साधा निशाना

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.