֍:दिल्ली के प्रदूषण की माप प्रक्रिया §ֆ:आईआईटी दिल्ली की रिसर्च में दिल्ली के प्रदूषण की माप प्रक्रिया स्पष्ट की है. लोकल परिवहन के साथ ही लंबी दूरी तय करने वाले बाहर के वाहन लोगों के जरिए पैदा किए प्रदूषण कारी तत्वों का अध्ययन किया गया तो पता चला कि जून के महीने में लंबी दूरी के परिवहन का प्रदूषण में औसत योगदान 65-75 फीसदी था जो प्री-मानसून में तेज आंधी चलने की वजह से 85 फीसदी तक पहुंच गया. §देश की राजदानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के हाल चर्चा में बने हुए हैं. अब भी राजधानी दिल्ली में हवा खराब होती जा रही है. एक रिपोर्ट में सामने आया कि अक्टूबर महीने में दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा है. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की एनालिसिस से पता चला है कि अक्टूबर में भारत के सभी शीर्ष 10 प्रदूषित शहर दिल्ली-एनसीआर के रहे हैं. इन शहरों में गाजियाबाद (110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर), मुजफ्फरनगर (103), हापुड़ (98), नोएडा (93), मेरठ (90), चरखी दादरी (86), ग्रेटर नोएडा (86), गुरुग्राम (83) और बहादुरगढ़ (83) शामिल हैं. वहीं, दिल्ली का अक्टूबर का औसत सितंबर के औसत 43 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 2.5 गुना अधिक रहा है.

