ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने बजट ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर ’99 Store’ लॉन्च किया है। इस नई सर्विस के तहत यूजर्स को मात्र ₹99 में सिंगल सर्व मील उपलब्ध कराई जाएगी। Swiggy का यह स्टोर देशभर के 175 से ज्यादा शहरों में शुरू किया गया है।
क्या है Swiggy का ’99 Store’?
Swiggy के इस स्टोर में ग्राहकों को कम कीमत में स्वादिष्ट और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि ये डिशेज ऑर्डर मिलने के बाद ही तैयार की जाएंगी और इनमें रोल्स, बिरयानी, नूडल्स, नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, पिज्जा, बर्गर और केक जैसे कई विकल्प शामिल हैं।
किन शहरों में मिलेगी सुविधा?
’99 Store’ को अभी दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, अहमदाबाद, वड़ोदरा समेत देश के प्रमुख 175 शहरों में उपलब्ध कराया गया है।
जानें क्या बोले CEO का कहना?
Swiggy फूड मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर के मुताबिक, “₹99 में मील, सिर्फ कीमत की बात नहीं बल्कि एक वादा है – ग्राहकों को बेहतर, स्वादिष्ट और अफोर्डेबल फूड देने का।” उन्होंने बताया कि यह सर्विस रेस्टोरेंट पार्टनर्स और डिलीवरी फ्लीट के साथ मिलकर तैयार की गई है ताकि हर दिन का खाना हर किसी के बजट में फिट हो।
कहां मिलेगा Swiggy का 99 Store?
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। Swiggy ऐप में ही ‘99 Store’ का विकल्प मिलेगा। ऐप ओपन कर ‘Foods’ सेक्शन में जाकर यूजर इस बजट फ्रेंडली सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

