֍:जम्मू में सेना का सर्च ऑपरेशन §ֆ:सेना के चिनार कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना ने कुलगाम में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की.§֍:घाटी में बढ़ रही आतंकी गतिविधियां §ֆ:बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातें सामने आईं थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में एंटी टेरर ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. दो महीने पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था. तब आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया था. इस ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकी मारे गए थे. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिला था.§जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर बड़ा एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर हो गए हैं. हालांकि, इस एनकाउंटर में 2 जवान भी घायल हो गए हैं. एनकाउंटर के बाद अब सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह एकाउंटर कुलगाम जिले के बेहिबाग पीएस के कद्देर गांव में हुआ है. दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई है.
OP KADER, Kulgam
— Chinar Corps???? – Indian Army (@ChinarcorpsIA) December 19, 2024
On 19 Dec 24, based on specific intelligence input regarding presence of terrorists, a Joint Operation launched by #IndianArmy & @JmuKmrPolice at Kader, Kulgam. Suspicious activity was observed by vigilant troops and on being challenged, terrorists opened… pic.twitter.com/9IxVKtDZkl

