• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

Mahindra ने रोटावेरटर के लिए तय किया लक्ष्य, फसल और मिट्टी के लिए होगा सहायक

Fiza by Fiza
August 27, 2024
in कृषि समाचार
0
Mahindra ने रोटावेरटर के लिए तय किया लक्ष्य, फसल और मिट्टी के लिए होगा सहायक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने देश में किसानों के लिए भूमि की तैयारी संबंधी गतिविधियों को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए कंपनी हर प्रकार की मिट्टी और फसल के लिए विकसित रोटावेटर की अपनी व्यापक रेंज का सहारा ले रही है। भारत में महिंद्रा देश के सबसे बड़े रोटावेटर निर्माताओं में से एक है, जिसकी व्यापक रेंज को इसकी शोध और विकास टीम द्वारा विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार डिज़ाइन और परीक्षण किया गया है। कंपनी देश भर में हर खेती की स्थिति के लिए बेहतर परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और जीवन सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ मिलकर काम करती है। भारत में निर्मित, महिंद्रा रोटावेटर पंजाब के नाभा में एक समर्पित मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट में निर्मित किए जाते हैं।

महिंद्रा के रोटावेटर भूमि की तैयारी संबंधी गतिविधियों के लिए आवश्यक समय और श्रम को अनुकूल बनाते हैं। वे बीज की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं, खरपतवार नियंत्रण और अपशिष्ट के मैनेजमेंट को भी सुनिश्चित करते हैं। साथ ही, मिट्टी की भौतिक स्थितियों में सुधार सुनिश्चित करते हैं। महिंद्रा रोटावेटर 15 से 70 एचपी तक के ट्रैक्टरों के साथ संगत हैं और विभिन्न प्रकार की मिट्टी की स्थितियों के लिए उपयुक्त हैं। रोटावेटर को जुताई के लिए सबसे कम ईंधन की खपत सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह अत्यधिक टिकाऊ है। महिंद्रा रोटावेटर के ब्लेड एक विशेष स्टील अलॉय ब्रांडेड ‘बोरो ब्लेड’ से बने होते हैं ताकि मिट्टी की सबसे कठिन स्थितियों में भी लंबे समय तक जीवन सुनिश्चित किया जा सके।

प्रगतिशील किसानों की सेवा करने के लिए, महिंद्रा एक ‘इंटेलिजेंट रोटावेटर’ भी प्रदान करता है जो रोटावेटर में निर्मित ब्लूटूथ तकनीक के माध्यम से एक ऐप के माध्यम से कम्युनिकेट करता है।भारत में भूमि की तैयारी को मशीनीकृत करने की दिशा में महिंद्रा की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रेसिडेंट, फार्म इक्विपमेंट सेक्टर श्री हेमंत सिक्का ने बताया, ‘‘जैसे-जैसे आधुनिक कृषि उपकरण विकसित होते जा रहे हैं, रोटावेटर ने दुनिया भर में कृषि उत्पादकता और दक्षता को बहुत अधिक बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है। महिंद्रा में हमने भारत के लिए रोटावेटर टैक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो हमारे खेती को बदलने और जीवन को समृद्ध बनाने के उद्देश्य के अनुरूप है।’’

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हैड, फार्म मशीनरी श्री कैरास वखारिया ने आगे बताया, ‘‘महिंद्रा में हमारा लक्ष्य भारत में भूमि की तैयारी के लिए आवश्यक समय और श्रम को काफी कम करना है और किसानों के साथ दशकों तक काम करने के बाद हमने रोटावेटर की एक व्यापक रेंज विकसित की है। महिंद्रा रोटावेटर का निर्माण पंजाब के नाभा में एक समर्पित विश्व स्तरीय संयंत्र में किया जाता है। हमारी व्यापक बिक्री, सेवा और स्पेयर नेटवर्क, साथ ही हमारी पूरी रेंज में 2 साल की बेजोड़ व्यापक वारंटी, यह सुनिश्चित करेगी कि हम अपने उत्पादों के बारे में किसानों के अनुभव को और बेहतर बनाएं।”

महिंद्रा के रोटावेटर महिंद्रा के ट्रैक्टर डीलर नेटवर्क और भारत भर में विशेष वितरकों के माध्यम से बेचे जाते हैं। महिंद्रा फाइनेंस किसानों के लिए सुविधाजनक और आकर्षक ऋण प्रदान करता है।
किसानों की मन की शांति के लिए, महिंद्रा के रोटावेटर 2 साल की एक अद्वितीय इंडस्ट्री लीडिंग वारंटी के साथ पेश किए जाते हैं, जबकि अन्य निर्माताओं की ओर से 6 से 12 महीने की वारंटी दी जाती है।

Previous Post

केले से होगा मक्खियों का इलाज! किसान आसानी से कर सकेंगे फल- सब्जियों की खेती

Next Post

पंजाब: PAU में पार्थेनियम जागरूकता सप्ताह का किया गया आयोजन

Next Post
पंजाब: PAU में पार्थेनियम जागरूकता सप्ताह का किया गया आयोजन

पंजाब: PAU में पार्थेनियम जागरूकता सप्ताह का किया गया आयोजन

Recent Posts

  • दार्जिलिंग की चाय ने फिर बिखेरी खुशबू, ‘फर्स्ट फ्लश’ उत्पादन में 30% तक उछाल की उम्मीद
  • आंध्र प्रदेश में CVD खेती से बदलेगी तटीय इलाकों की तस्वीर, महिलाओं और मछुआरों की आय बढ़ाने पर फोकस
  • ड्रोन से फीडिंग बनेगी गेमचेंजर! गर्मियों में ऐसे तेजी से बढ़ेगा मछलियों का वजन
  • गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! FRP बढ़ने के बाद अब इथेनॉल कीमत बढ़ाने की मांग तेज
  • Pineapple बना किसानों की पसंद, जानें खेती से जुड़ी जरूरी बातें

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.