֍:फैक्ट्री को घेरा§֍:§ֆ:गाड़ियों में से निकले एसएसबी के 36 जवानों की टीम ने पूरी फैक्ट्री को चारों तरफ से घेर लिया. रिपुराज के मालिक और एमडी सहित अन्य कर्मियों के मोबाइल टीम ने जब्त कर लिए. रिपुराज राइस मिल भारत-नेपाल सहित पड़ोसी देशों में भी चावल की सप्लाई करती है. भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की सबसे बड़ी राइस मिल है. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की सूचना पर जांच के लिए यह टीम पहुंची है. कम समय मे अकूत संपति अर्जित करने और टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है.§बिहार के सबसे बड़े राइस मिल पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की है. यह मामला तब शुरु हुआ जब 40 गाड़ियों का काफिला बारात के रूप में सज-धजकर पहुंचीं. जब गाड़ियां राइस मिल परिसर में रुकीं तो सनसनी फैल गई. इनकम टैक्स और ईडी की टीम के होने की जानकारी से हड़कंप मच गया. जब गाड़ियों से निकले लोगों ने अपनी पहचान इनकम टैक्स और ईडी अधिकारियों-कर्मचारियों के रूप में दी तो हड़कंप मच गया. मामला शुक्रवार का है जब आयकर विभाग पटना, जीएसटी सेंट्रल, स्टेट और ईडी की टीम संयुक्त छापेमारी करने पहुंची. किसी को शक न हो इसके लिए सभी गाड़ियों पर बारात के पोस्टर लगाए गए थे.

