• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

खाद- बीज समेत कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं का पीएम मोदी ने किया बखान, ये रही अहम

Fiza by Fiza
July 3, 2024
in कृषि समाचार
0
खाद- बीज समेत कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं का पीएम मोदी ने किया बखान, ये रही अहम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:कृषि क्षेत्र में आए बड़े बदलाव §ֆ:पीएम मोदी ने किसानों की बात करते हुए कहा कि बीज, खाद और फसल बीमा का लाभ दिया जा रहा है. खाद का उचित दाम हो, सरकार की हमेशा कोशिश है. किसानों की उपज को बाजार तक पहुंच मिले, इसके लिए सरकार ने हर कोशिश की है. किसान क्रेडिट पर कहा कि इसे सरकार ने व्यापक स्वरूप में देखा है और इसमें मछुआरा को भी शामिल किया गया है. किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों की खेती और उसके विस्तरा को मजबूती मिली है. पीएम किसान स्कीम के तहत देश के किसानों के खाते में हजारों करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं.

§֍:किसानों की मदद में सरकार§ֆ:प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में खाद का संकट था, लेकिन सरकार ने अपने किसानों को 12 लाख करोड़ रुपये खाद की सब्सिडी दी है. हमने एमएसपी में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है. खरीद में रिकॉर्ड बनाया है. पहले से अनेक गुना ज्यादा किसानों से खरीद की गई है. इससे किसानों को सामर्थ्यवान बनाया गया है. धान और गेहूं किसानों तक ढाई गुना अधिक पैसा पहुंचाया गया है. आने वाले 5 साल में हम इसमें वृद्धि करने के अलावा और भी कई क्षेत्रों में काम किया जाएगा. अनाज भंडारण में बड़ा काम किया जा रहा है. इसमें और तेजी आएगी. किसान फल और सब्जी की तरफ मुड़े, इसके लिए सरकार बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में काम कर रही है.

§֍:कर्जमाफी पर विपक्ष को घेरा§ֆ:प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा, पिछले 10 वर्षों में हमने जो किया है, उसकी गति भी बढ़ाएंगे, उसका विस्तार भी करेंगे. गहराई भी होगी, ऊंचाई भी होगी और हम इस संकल्प को पूरा करेंगे. मैं किसानों को लेकर सभी सदस्यों का और उनकी भावनाओं का आदर करता हूं. पीएम मोदी ने कहा, बीते 10 वर्षों में हमारी खेती लाभकारी हो, किसान को लाभकारी हो, इस पर हमने हमारा ध्यान केंद्रित किया है और अनेक योजनाओं से उसको ताकत देने का प्रयास किया है. एक प्रकार से बीज से बाजार तक हमने किसानों के लिए हर व्यवस्था को बहुत माइक्रो प्लानिंग के साथ मजबूती देने का भरसक प्रयास किया है और व्यवस्था को हमने चाक चौबंद किया है.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि 10 साल के बाद कोई एक सरकार की फिर से वापसी हुई है. भारत के लोकतंत्र के 6 दशक के बाद हुई ये घटना असामान्य घटना है. कुछ लोग जानबूझ करके मुंह फेर के बैठे हुए हैं, कुछ लोग हो हल्ला करने में लगे हैं. विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता के इस निर्णय को कैसे black out किया जाए, इसकी कोशिश की जा रही है.

Previous Post

UP: 31 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा करा लें किसान, इस हेल्पलाइन नंबर से ले सहायता

Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा, 70 लाख महिलाओं को मिल रहा इस योजना का लाभ, उठाए लाभ

Next Post
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा, 70 लाख महिलाओं को मिल रहा इस योजना का लाभ, उठाए लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा, 70 लाख महिलाओं को मिल रहा इस योजना का लाभ, उठाए लाभ

Recent Posts

  • Drip Irrigation: बूंद-बूंद सिंचाई से बढ़ाएं फसल उत्पादन
  • Moringa Farming: घर में उगाएं पोषण से भरपूर सहजन
  • Aloe Vera Farming: मिट्टी, समय, लागत और मुनाफे की पूरी जानकारी
  • दुनिया का सबसे महंगा उर्वरक कौन-सा है? जानिए इसकी कीमत, उपयोग और खासियत
  • मद्रास फर्टिलाइजर्स में फिर शुरू हुआ अमोनिया और यूरिया उत्पादन, किसानों को मिलेगी राहत

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.