֍:लॉन्च किए ये उत्पाद§ֆ:कंपनी के लॉन्च किए जाने वाले उथ्पादों में गाय का दूध चार सुविधाजनक पैक्सी में मिलेगा. सबसे छोटा पैकेट 100 मिली 10 रुपये कीमत का रहेगा. परिवारों या नियमित उपभोक्ताओं के लिए 500 मिली, 1 लीटर और 6 लीटर जैसे बड़े पैक क्रमशः 28 रुपये, 56 रुपये और 336 रुपये में मिलेंगे. वहीं, नंदिनी ने समृद्धि ब्रांड नाम के साथ फैट वाला दूध, फुल क्रीम वेरिएंट पेश किया है. यह पैक 500 मिली, 1 लीटर और 6 लीटर के साइज़ में मिलेगा, जिसकी कीमत क्रमशः 33 रुपये, 67 रुपये और 402 रुपये रहेगी.§֍:इस नाम से मिलेगा टोन्ड मिल्क§ֆ:कंपनी टोन्ड मिल्क ‘शुभम’ ब्रांड नेम से बेचेगी. यह पैक स्वासस्य्िए या अन्या कारणों से कम फैट पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है. यह 500 मिली और 1 लीटर के पैक में 30 रुपये और 61 रुपये की कीमत पर मिलेगा. नंदिनी ने लाइट वैरिएंट संपूर्णा बाजार में उतारा है, जो स्वाद से समझौता किए बिना कम कैलोरी सामग्री पसंद करने वालों के लिए उपयुक्त विकल्प बनेगा. इसका पैक 500 मिली में 27 रुपये और 1 लीटर के पैक में 55 रुपये में मिलेगा. दूध के वैरिएंट के अलावा, कंपनी दिल्ली के बाजार में दही और छाछ भी उतारेगी. §֍:बड़ी सहकारी डेयरियों में से दूसरे नंबर पर ‘नंदिनी’§ֆ:केएमएफ कर्नाटक में दूध उत्पादक सहकारी समितियों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष संगठन है. चार दशकों से अधिक समय से, यह ग्रामीण आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए आधारशिला रहा है, जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी सहकारी डेयरी के रूप में उभर रहा है. दूध की खरीद और बिक्री के मामले में, यह दक्षिण भारत में एक प्रमुख सहकारी है.§֍:केएमएफ के अध्यहक्ष ने कही ये बात§ֆ:केएमएफ के अध्यक्ष एलबीपी भीमा नाइक ने कहा, “हर दिन, केएमएफ 9.5 मिलियन लीटर दूध खरीदता है, जिससे 80% राजस्व किसानों को वापस मिलता है, यह एक ऐसे उद्योग में उल्लेखनीय उपलब्धि है जहां उत्पादकों को अक्सर न्यूनतम रिटर्न मिलता है.”§कर्नाटक मिल्क फेडरेशन की ओर से दिल्ली-एनसीआर के बाजार में नंदनी दूध, दही और छाछ की प्रीमीयम रेज लाने जा रहा है. ये फैसला दक्षिणी राज्यों के अलावा कंपनी के विस्तार का एक महत्वपूर्ण संकेत हैं. लॉन्च कार्यक्रम गुरुवार को दिल्ली में हुआ, जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित अन्य मौजूद थे. कंपनी ने उपभोक्ताओं की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से चार अलग-अलग दूध के वेरिएंट बेचने की योजना बनाई है.

