हर किसान की अपनी एक कहानी होती है—मेहनत की, अनुभव की, चुनौतियों से लड़ने की और सफलता की। खेत में चलने वाला ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं होता, बल्कि किसान की मेहनत और उसके खेती के सफ़र का भरोसेमंद साथी बन जाता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए स्वराज ट्रैक्टर्स ने अपने गौरवान्वित ट्रैक्टर मालिकों के लिए खास कैम्पेन ‘Swaraj Super Star – Apna Swaraj. Apni Kahani.’ शुरू किया है।
यह कैम्पेन किसानों को अपने स्वराज ट्रैक्टर के साथ जुड़े वास्तविक अनुभवों और खेती से यात्रा को दुनिया के सामने लाने का अवसर देता है। खास बात यह है कि इस कैम्पेन में भाग लेने वाले किसानों को न सिर्फ अपनी कहानी साझा करने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें ब्रांडेड स्वराज सुपर स्टार बैग चुने विजेताओ के लिए सर्विस वाउचर और बेहतरीन गिफ्ट तथा ग्रैंड प्राइज के रूप में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एम.एस. धोनी (M.S. Dhoni) से मिलने का अवसर भी मिल सकता है।
खेत से निकलेगी आपकी अपनी कहानी
स्वराज ट्रैक्टर का मानना है कि किसी ब्रांड की सबसे सच्ची पहचान उसके ग्राहक के अनुभवों से बनती है। ‘Made by the farmer, for the farmer’ की अपनी सोच के अनुरूप यह कैम्पेन उन किसानों को केंद्र में रखता है, जो रोज अपने स्वराज ट्रैक्टर के साथ खेतों में मेहनत करते हैं।
किसान अपने शोर्ट विडियो में बता सकते हैं कि उनका स्वराज ट्रैक्टर किस तरह खेती में उनकी मदद करता है, किन परिस्थितियों में उसने बेहतर परफोमेंस दिया या वर्षों से वह उनके लिए किस तरह एक भरोसेमंद साथी बना हुआ है।
वीडियो में ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट को खेत में काम करते हुए, अलग-अलग क्रॉप्स की खेती, कठिन मिटटी की कंडीशन में ट्रैक्टर की पर्फोमेंस , महत्वपूर्ण फसल चक्र के दौरान ट्रैक्टर की भूमिका या फिर स्वराज खरीदने के पीछे की अपनी कहानी को शामिल किया जा सकता है।
यानी कहानी किसी प्रोफेशनल स्टूडियो में नहीं, बल्कि आपके अपने खेत से निकलनी है। आपकी भाषा, आपका अंदाज और आपका वास्तविक अनुभव ही इस कैम्पेन की सबसे बड़ी ताकत है।
‘Apna Swaraj. Apni Kahani.’ में ऐसे लें हिस्सा
इस कैम्पेन में प्रतिभागिता को किसानों के लिए बेहद साधारण रखा गया है। स्वराज के ट्रैक्टर मालिक अपने मोबाइल फोन से एक छोटा और ऑथेंटिक विडियो बना सकते हैं। इसमें वे अपने ट्रैक्टर के साथ अपना खेती का अनुभव साझा कर सकते हैं।
वीडियो में किसान यह बता सकते हैं कि उन्होंने स्वराज क्यों चुना, उनके ट्रैक्टर ने उनकी खेती में क्या बदलाव किया और अलग-अलग फार्मिंग ओपरेशन में उसका अनुभव कैसा रहा।
वीडियो तैयार करने के बाद उसे Swaraj Superstar Media Upload Portal के माध्यम से सबमिट किया जा सकता है। इसके लिए किसी विशेष एप को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। किसान अपने मोबाइल फ़ोन से ही प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
दिए गए QR कोड को स्कैन करें और अपनी जानकारी भरकर अपना विडियो अपलोड करें और हर विडियो पर पायें निश्चित इनाम. किसान भाई अपनी विडियो को स्वराज सुपरस्टार प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के बाद अपने फेसबुक, व्हाट्सएप और इन्स्टाग्राम पर शेयर करें.
स्वराज डीलर भी इस कैम्पेन में किसानों की सहायता कर रहे हैं। किसान डीलरशिप पर जाकर कैम्पेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर video बनाने तथा upload करने में सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा कृषि मेलों और ओन ग्राउंड एक्टिवेशन के माध्यम से भी किसानों को प्रतिभागिता का अवसर दिया जा रहा है।
हर प्रतिभागी के लिए खास इनाम
Swaraj Super Star campaign में भाग लेना अपने आप में एक खास अनुभव है। campaign में शामिल होने वाले हर प्रतिभागी को ब्रांडेड स्वराज सुपर स्टार बैग दिया जाएगा।
इसके अलावा हर महीने चुने जाने वाले विजेताओ को सर्विस वाउचर और अन्य उपहार दिए जाएंगे। सबसे बड़ा आकर्षण ग्रैंड प्राइज है, जिसमें चयनित विजेता को एम.एस. धोनी से मिलने का विशेष अवसर मिलेगा।
यानी आपके खेत में काम करता आपका स्वराज ट्रैक्टर और उससे जुड़ी आपकी कहानी आपको देश के पसंदीदा क्रिकेट सितारों में से एक से मिलने तक ले जा सकती है।
आपकी कहानी बन सकती है पूरे देश की प्रेरणा
किसान की कहानी सिर्फ उसके परिवार या गांव तक सीमित नहीं रहती। एक किसान का अनुभव दूसरे किसान के लिए नई जानकारी और प्रेरणा बन सकता है। इसी उद्देश्य से कैम्पेन के तहत चुने हुए विडियो को स्वराज ट्रैक्टर्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर दिखाया जाएगा।
इससे किसानों को अपने वास्तविक खेती के अनुभव को देशभर के ऑडियंस तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। चाहे वह किसी खास फसल की खेती हो, कोई इनोवेटिव इम्प्लीमेंट एप्लीकेशन हो, कठिन परिस्थितियों में ट्रैक्टर का प्रदर्शन हो या फिर वर्षों से स्वराज के साथ जुड़ी कोई याद—हर वास्तविक अनुभव एक प्रेरक कहानी बन सकता है।
चयन होगा authenticity और storytelling के आधार पर
कैम्पेन में प्राप्त एंट्री का इवैल्यूएशन एक सवैधानिक जूरी प्रोसेस के माध्यम से किया जाएगा। अलग-अलग टेरिटरी , एरियाज , राज्य और जोन से एंट्री के चयन के बाद नेशनल लेवल रिव्यु किया जाएगा।
वीडियो का मूल्यांकन मुख्य रूप से प्रमाणिकता , क्लैरिटी और स्टोरीटेलिंग जैसे पहलुओं पर किया जाएगा। इसलिए किसानों के लिए जरूरी है कि वे अपनी कहानी को सरल, वास्तविक और अपने अनुभव के आधार पर प्रस्तुत करें। किसी प्रोफेशनल प्रोडक्शन की आवश्यकता नहीं है—सबसे महत्वपूर्ण है आपकी अपनी कहानी और आपके स्वराज के साथ आपका वास्तविक रिश्ता।
इस बार कहानी सिर्फ सुनाएं नहीं, सुपर स्टार बनकर दिखाएं
‘Swaraj Super Star – Apna Swaraj. Apni Kahani.’ किसानों को अपनी मेहनत, अनुभव और स्वराज के साथ अपने रिश्ते को celebrate करने का एक अनूठा platform दे रहा है।
अगर आपके खेत में स्वराज ट्रैक्टर आपकी खेती का साथी है, अगर उसके साथ आपकी कोई खास याद जुड़ी है, अगर उसने किसी मुश्किल फार्मिंग सीजन में आपका साथ दिया है या अगर आप अपने स्वराज के अनुभव और अपने खेती की यात्रा को दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं, तो यह कैम्पेन आपके लिए है।
अपना मोबाइल उठाइए, अपने स्वराज की कहानी रिकॉर्ड कीजिए और उसे Swaraj Super Star campaign का हिस्सा बनाइए।
क्योंकि हर स्वराज की अपनी एक कहानी है… और आपकी कहानी आपको अगला Swaraj Super Star बना सकती है।
अपना स्वराज. अपनी कहानी
आप बन सकते है अगले स्वराज सुपरस्टार
आज ही बनाइए अपनी एंट्री !
आपका स्वराज सिर्फ खेत में काम नहीं करता—वह आपकी मेहनत, आपकी उम्मीद और आपकी खेती की यात्रा का हिस्सा है।
तो देर किस बात की?
मोबाइल उठाइए।
अपने स्वराज की कहानी रिकॉर्ड कीजिए।
अपना विडियो अपलोड कीजिए।
Swaraj Super Star बनने की दौड़ में शामिल हो जाइए।
ऑफिसियल वेबसाइट
लगभग 3 मिनट में पूरी प्रक्रिया। कोई App Download नहीं। किसी भी Phone से Participation।
Apna Swaraj. Apni Kahani.
आप बन सकते हैं अगले Swaraj Super Star!

