• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

नई दिल्ली में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन उत्सव- 2024, इस बार अलग अंदाज में होगा आयोजित

Fiza by Fiza
May 30, 2024
in समाचार
0
नई दिल्ली में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन उत्सव- 2024, इस बार अलग अंदाज में होगा आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:उन्होंने युवा मस्तिष्कों के पोषण में इस तरह के संवादात्मक और अभिनव कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के भविष्य में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की पाठ्येतर गतिविधियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को जिज्ञासु बनने और अपने आस-पास की चीजों का पता लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके मस्तिष्क के विकास में सहायता प्राप्त होगी।ग्रीष्मकालीन उत्सव- 2024 का आयोजन 29 मई से 28 जून, 2024 तक होना है। यह सुनिश्चित करते हुए कि हर एक बच्चे को खोजने और सीखने के लिए कुछ दिलचस्प प्राप्त होगा, बड़ी संख्या में रचनात्मक व प्रदर्शन कला, विज्ञान व अन्य क्षेत्रों में आकर्षक और अभिनव गतिविधियों को लेकर यह संकल्प व्यक्त करता है। ग्रीष्मकालीन महोत्सव के दौरान साप्ताहिक आधार पर विशेष कार्यशालाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ओडिसी नृत्य, योग, सुलेख, संगीत गायन, खेल आदि पर सत्र शामिल होंगे। ये कार्यशालाएं बच्चों को अपने कौशल और प्रतिभा को विकसित करने और प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित की गई हैं।

§ֆ:इस कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकार और अतिथि भी शामिल होंगे, जो इन विशेष कार्यक्रमों में अपने अनुभव साझा करेंगे और बच्चों को प्रेरित करने के लिए आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे। इस पहल को शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और 2500 से अधिक बच्चे पहले ही विभिन्न कार्यशालाओं व कार्यक्रमों के लिए नामांकित हो चुके हैं। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों की सुगम पहुंच के लिए राष्ट्रीय बाल भवन की ओर से पूरी दिल्ली में परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।राष्ट्रीय बाल भवन, शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधीन एक स्वायत्त निकाय है। इसकी स्थापना साल 1956 में की गई थी। इसकी स्थापना बच्चों में चिंतन, कल्पना, सृजनात्मकता और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।


§शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में एक महीने तक चलने वाले “ग्रीष्मकालीन उत्सव (समर फिएस्टा)- 2024” का उद्घाटन किया। यह एक महीने तक चलने वाला शिविर है। इसमें 5 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 30 से अधिक प्रकार की विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अतिरिक्त सचिव (एसए-II) व राष्ट्रीय बाल भवन के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार सहित मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर श्री संजय कुमार ने बच्चों और उनके अभिभावकों की उत्साही सभा को संबोधित किया।

Previous Post

DRDO ने रुद्रएम-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की

Next Post

शशि थरूर का PA दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, गोल्ड स्मगलिंग के लगे आरोप

Next Post
शशि थरूर का PA दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, गोल्ड स्मगलिंग के लगे आरोप

शशि थरूर का PA दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, गोल्ड स्मगलिंग के लगे आरोप

Recent Posts

  • महिला शक्ति से सशक्त हो रही प्राकृतिक खेती: खूंटी की महिला एफपीओ ने बनाया बायो-रिसोर्स सेंटर
  • हिमाचल प्रदेश के लिए कृषि एक्शन प्लान 2026–27 पर मंथन: बागवानी, जल प्रबंधन और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
  • Papaya Farming कैसे करें? शुरुआती किसानों के लिए पूरी गाइड (Papaya Farming Guide)
  • आत्मनिर्भर दाल उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम, सीड हब्स की समीक्षा, बीज उपयोग रणनीति पर जोर”
  • झारखंड के लिए कृषि एक्शन प्लान 2026–27 पर मंथन: किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ खेती पर केंद्र का फोकस

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.