֍:आर्थिक मदद दे रही सरकार§ֆ:मध्य प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक संकट से बचाने के लिए उन्हें नकद राशि प्रदान करा रहा है. इसके लिए राज्य सरकार ने 20 सितंबर 2020 को योजना शुरु की. इसके तहत किसानों को 2000 रुपये की 3 किस्तों में हर साल 6 हजार रुपये की राशि सीधा बैंक खातों में भेजी जाती है. अभी तक 10 किस्तों में किसानों को राशि पहुंच गई थी. वहीं, 11वीं किस्त सीएम यादव ने 10 फरवरी को जारी कर दी.§֍:अब आएगी पीएम किसान की किस्त§ֆ:मध्य प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और पीएम किसान सम्मान निधि दोनों का लाभ मिल रहा है. ऐसे में राज्य के किसानों को सालाना 12 हजार रुपये भेजे जाते हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अब 24 फरवरी को जारी होने वाली है. इसके लिए पीएम मोदी बिहार के भागलपुर से 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे.§मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त आज मिल गई है. राज्य सरकार की ओर से किसानों के बैंक खातों में राशि सीधा ट्रांसफर की गई है. राज्य के मुख्यमंत्री ने देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया. इस योजना को 2020 में शुरु किया गया था और तभी से लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं.

