• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

मऊ में खतरे के निशान को पार किया सरयू का जलस्तर, दहशत में लोग

Fiza by Fiza
July 23, 2024
in अन्य
0
मऊ में खतरे के निशान को पार किया सरयू का जलस्तर, दहशत में लोग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:सरयू की पूरी धारा मुक्तिधाम के शवदाह स्थल और भारत माता मंदिर पर टकराने लगी हैं,जिससे शवदाह स्थल और भारत माता मंदिर के कटान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं बंधों पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। सिंचाई विभाग ने बंधों की निगरानी बढ़ा दी है।

खतरा बिंदु के ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर

रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 69.95 मीटर पर था। सोमवार को बढ़कर 70.20 मीटर पर पहुंच गया। खतरा बिंदु 69.90 मीटर हैं। बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सरयू औराडाड़,चिऊटीडाड़ में अब बंधों के पास से होकर बह रही है।


सुरक्षा के लिए बाढ़ खंड आजमगढ़ व सिंचाई विभाग मुस्तैद

बंधों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से बाढ़ खंड आजमगढ़ और सिंचाई विभाग मुस्तैद है। सरयू की धारा सीधे मुक्ति धाम पर टकराने से सिंचाई विभाग के होश उड़े हुए हैं। श्मशान घाट के नीचे सरयू की लहरें पत्थरों से टकरा रही हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बंधों पर डेरा डाले हुए हैं। दूसरी ओर ठोकरों को बहने से बचाने में विभाग जुटा है। नई बाजार के पास सरयू पर बने फोरलेन पुल से सरयू सीधे रामपुर धनौली से लेकर मुक्तिधाम तक आकर टकरा रही है।

बाढ़ में डूबने लगी फसलें

नवली गांव से लेकर रामपुर धनौली रिंग बंधों की ओर अब सरयू बढ़ रही है। फसलें अब में डूबने लगीं हैं। बरहाल सरयू खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। खतरा बिंदु से 60 सेमी ऊपर जाते ही सरयू की प्रलयंकारी विभीषिका का आलम ही कुछ अलग देखते बनेगा।

बंधों पर बढ़ा दी गई गश्त

सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के मुताबिक बाढ़ को देखते हुए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यही नहीं बंधों पर गश्त बढ़ा दी गई है। मुक्तिधाम व भारत माता मंदिर पर कटान को रोकने के लिए जीओ बैग सुरक्षित रखा गया है। समय-समय पर इसे नदी में गिराया भी जा रहा है।
§उत्तर प्रदेश के म‌ऊ जिले में पिछले चार दिनों से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू अब कहर बरपाने की ओर है। सोमवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। सरयू खतरा बिंदु से 30 सेमी ऊपर बह रही है। 20 सेमी अगर और सरयू का जलस्तर बढ़ गया तो तबाही तय है। ऐसे में लोगों में दहशत है। ऐसे में देवारावासियों में दहशत है। इनकी धड़कनें बढ़ गई हैं। वह अपने ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं।

Previous Post

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, रेड एलर्ट जारी

Next Post

सेवानिवृत्त सैनिक ने की परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से हत्या

Next Post
सेवानिवृत्त सैनिक ने की परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से हत्या

सेवानिवृत्त सैनिक ने की परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से हत्या

Recent Posts

  • हरियाणा के किसानों और उद्यमियों के लिए नए रास्ते खोल रहा तंजानिया
  • एक ही दिन में कॉटन की कीमतों में 4% की बढ़ोतरी हुई
  • सरकारी गेहूं का स्टॉक ट्रिपल बफर से बढ़कर 36 MT हुआ
  • सुस्त मांग के कारण दालों के मंडी भाव MSP से नीचे
  • बढ़ती चिंताओं के बीच IMD ने 92% बारिश का संकेत दिया

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.